देश की खबरें | महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता वर्षा प्रभावित जिलों में नुकसान का सर्वेक्षण करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी नेता वर्षा प्रभावित जिलों का दौरा करके नुकसान का आकलन करेंगे और इसके बाद प्रभावित लोगों को वित्तीय सहायता दिलाने के लिए राज्य सरकार से बात करेंगे।

मुंबई, 22 जुलाई महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी नेता वर्षा प्रभावित जिलों का दौरा करके नुकसान का आकलन करेंगे और इसके बाद प्रभावित लोगों को वित्तीय सहायता दिलाने के लिए राज्य सरकार से बात करेंगे।

यहां पत्रकार से बात करते हुए पटोले ने दावा किया कि राज्य में सिर्फ दो लोग सरकार चला रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘उपमुख्यमंत्री बिना विभाग के मंत्री हैं। सरकार मौजूद नहीं है और प्रशासन पंगु है।’’

राज्य सरकार पर किसानों को अधर में छोड़ने का आरोप लगाते हुए पटोले ने कहा कि रबी सीजन की उपज नहीं खरीदी गई और जो उपज खरीदी गई है उसके लिए किसानों को भुगतान किया जाना बाकी है।

उन्होंने कहा, ‘‘हालात के मद्देनजर कांग्रेस नेता विभिन्न जिलों में बारिश प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और फिर प्रभावित लोगों को पर्याप्त सहायता प्रदान करने के लिए राज्य सरकार से बात करेंगे।’’ उन्होंने मदद नहीं मिलने पर एक मजबूत आंदोलन की चेतावनी दी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को तत्काल सहायता दिए जाने की मांग की थी।

पटोले ने कहा कि बारिश से संबंधित घटनाओं में मारे गए लोगों के परिवारों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने और फसल नुकसान पर किसानों को 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा देने की मांग की गई है। इसी तरह बागवानी किसानों को एक लाख रुपये दिए जाने की मांग की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\