देश की खबरें | महाराष्ट्र:कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने अपनी जासूसी किये जाने का दावा किया; जालसाजी का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने सोमवार को दावा किया कि कुछ ‘निजी और ठेके पर रखे गये व्यक्ति’ उनकी जासूसी कर रहे हैं तथा उनके आधिकारिक पत्रों की जालसाजी के जरिये उन्हें या किसी अन्य को बदनाम करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

मुंबई/औरंगाबाद, 20 फरवरी महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने सोमवार को दावा किया कि कुछ ‘निजी और ठेके पर रखे गये व्यक्ति’ उनकी जासूसी कर रहे हैं तथा उनके आधिकारिक पत्रों की जालसाजी के जरिये उन्हें या किसी अन्य को बदनाम करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

चव्हाण ने कहा कि ये सभी प्रयास उन्हें नुकसान पहुंचाने की साजिश हो सकते हैं और पुलिस को एक मामला दर्ज करना चाहिए।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कुछ निजी और ठेके पर रखे गये व्यक्ति मेरी जासूसी कर रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि एक व्यक्ति मेरी बैठकों, यात्रा योजनाओं आदि का ब्योरा जुटा रहा है। यह संभावना है कि मुझे कुछ नुकसान पहुंचाने के लिए मेरे खिलाफ कोई आपराधिक साजिश रची जा रही हो। पुलिस को इसका संज्ञान लेना चाहिए और उपयुक्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।’’

चव्हाण ने यह भी दावा किया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनके उन आधिकारिक पत्रों की सामग्री में बदलाव किये हैं, जो उन्होंने (उद्धव ठाकरे नीत महाविकास आघाडी सरकार के दौरान 2019 से जून 2022 तक) राज्य का लोक निर्माण विभाग मंत्री रहने के दौरान लिखे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पूर्व में नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक को इस तरह की चीजों के बारे में सूचित किया था। मुझे आशंका है कि जालसाजी किये गये दस्तावेजों का इस्तेमाल कुछ चुनाव से पहले किसी को बदनाम करने के लिए किये जा सकता है।’’

चव्हाण ने कहा कि पुलिस उनकी शिकायत की 31 जनवरी से जांच कर रही है और उन्हें मराठा कोटा मुद्दे पर तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को ‘‘संबोधित’’ उनके एक और फर्जी पत्र के बारे में पता चला है।

उन्होंने एक बयान में कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार से संपर्क किया था।

उन्होंने दिन में जारी किये गये बयान में कहा, ‘‘इस तरह के पत्र का इस्तेमाल भविष्य में मुझे बदनाम करने के लिया जा सकता है। इन पत्रों का इस्तेमाल समाज में दरार पैदा करने के लिए किया जा सकता है, इसलिए एक मामला दर्ज किया जाना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज