एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र: 18 लाख रुपये से अधिक की कोकीन जब्त, एक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भायंदर में एक 30 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18.75 लाख रुपये कीमत की कोकीन बरामद की गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र: 18 लाख रुपये से अधिक की कोकीन जब्त, एक गिरफ्तार

ठाणे, 24 जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भायंदर में एक 30 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18.75 लाख रुपये कीमत की कोकीन बरामद की गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

उन्होंने कहा, '' गुप्त सूचना के आधार पर काशिमिरा पुलिस थाने के अधिकारियों ने भायंदर के हतकेश इलाके में जाल बिछाया था। आरोपी को शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात में संदिग्ध परिस्थिति में घूमते पाया गया।''

अधिकारी ने कहा कि आरोपी की तलाशी लेने पर उसके बैग से 125 ग्राम कोकीन बरामद की गई जोकि चार पैकेट में रखी गई थी।

उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल रामलिंग मैत्री निवासी मुंबई के रूप में की गई।

मैत्री के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2021 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).