देश की खबरें | महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री शिंदे ने इरशालवाड़ी के बाढ़, भूस्खलन प्रभावित लोगों को घर देने का ऐलान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि इरशालवाड़ी गांव में बाढ़ और भूस्खलन में बचे लोगों के पुनर्वास के लिए एक भूखंड की पहचान की गई है, जहां 'सिडको' उनके वास्ते स्थायी घरों का निर्माण करेगा।

मुंबई, 28 जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को कहा कि इरशालवाड़ी गांव में बाढ़ और भूस्खलन में बचे लोगों के पुनर्वास के लिए एक भूखंड की पहचान की गई है, जहां 'सिडको' उनके वास्ते स्थायी घरों का निर्माण करेगा।

शिंदे ने बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए और वित्तीय सहायता की भी घोषणा की। रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी गांव में 19 जुलाई को हुए भूस्खलन में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई थी और 57 अन्य लापता हैं।

शिंदे ने महाराष्ट्र विधानसभा में कहा कि बाढ़ और भूस्खलन में बचे लोगों को फिलहाल ‘कंटेनर’ में रखा गया है और शहर एवं औद्योगिक विकास निगम (सिडको) उनके लिए स्थायी घर बनाएगा।

शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए शिंदे ने कहा, “कुछ लोग वैनिटी वैन में बैठकर इरशालवाड़ी में जीवित बचे लोगों से मिलने पहुंचे, जबकि मेरे जैसे लोग कीचड़ में चलकर गए। हम वे लोग हैं, जो जमीन पर काम करते हैं, घर से नहीं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार लोगों के कल्याण के लिए काम करती है और राज्य के विकास के वास्ते केंद्र से धन मांगते समय अहंकार नहीं पालती है। उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार को 5,000 रुपये की जगह 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, जबकि छोटी दुकान वालों को 50,000 रुपये और टपरी वालों (सड़क किनारे रेहड़ी लगाने वालों) को 10,000 रुपये दिए जाएंगे।

शिंदे ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को जून से अक्टूबर 2023 तक वित्तीय सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कृषि श्रमिकों का ‘मानदेय’ 6,000 रुपये से बढ़ाकर 16,000 रुपये कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समय पर बकाया चुकाने वाले 14.5 लाख किसानों को 50-50 हजार रुपये दिए जा चुके हैं और अन्य 50,000 किसानों को भी यह राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार किसानों को एक रुपये में फसल बीमा उपलब्ध करा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\