देश की खबरें | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, उनके परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने परिवार के साथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

नयी दिल्ली, 21 जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने परिवार के साथ शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

शिंदे ने कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी और उन्होंने प्रधानमंत्री को महाराष्ट्र की पूर्ववर्ती महाविकास आघाड़ी सरकार (एमवीए) के दौरान रुकी हुई परियोजनाओं की प्रगति के साथ-साथ महाराष्ट्र में भारी बारिश के असर के बारे में भी जानकारी दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने शिंदे के पिता संभाजी, उनकी पत्नी लता, बेटे श्रीकांत, बहू वृषाली और पोते रुद्रांश से भी बातचीत की।

शिंदे परिवार के प्रधानमंत्री के लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास से लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह एक शिष्टाचार भेंट थी। मेरे पिता प्रधानमंत्री से मिलने के इच्छुक थे। मुझे खुशी है कि उनकी इच्छा पूरी हुई।’’

शिंदे ने कहा कि उन्हें अपनी मां गंगूबाई की याद आती है, जिनका कुछ साल पहले निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को रायगढ़ जिले में सह्याद्रि पर्वत श्रृंखला में बसे एक आदिवासी गांव इरशालवाड़ी में भूस्खलन के कारण उत्पन्न से अवगत कराया।

भूस्खलन की घटना में कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई है और 80 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

कल्याण से लोकसभा सदस्य श्रीकांत शिंदे ने कहा कि परिवार इस मुलाकात को हमेशा याद रखेगा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मोदीजी ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाला और हमारे परिवार की चार पीढ़ियों के साथ समय बिताया। उन्होंने बहुत दिलचस्पी से हमारा हालचाल पूछा।’’

श्रीकांत ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के साथ बिताए कुछ पलों ने हमें उनके संवेदनशील पक्ष की झलक दी। जिस तरह से उन्होंने मेरे दादाजी संभाजी शिंदे के साथ बातचीत की, उससे हम अभिभूत हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\