महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भारोत्तोलक सरगर के लिये 30 लाख रूपये के पुरस्कार की घोषणा की
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को भारोत्तोलक संकेत सरगर के लिये 30 लाख रूपये के पुरस्कार की घोषणा की जिन्होंने बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था.
मुंबई, 31 जुलाई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को भारोत्तोलक संकेत सरगर के लिये 30 लाख रूपये के पुरस्कार की घोषणा की जिन्होंने बर्मिंघम में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था.
सांगली जिले के 21 साल के भारोत्तोलक ने शनिवार को पुरूषों के 55 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था. यह भी पढ़ें : Bijnor Road Accident: बिजनौर में सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत, चार गंभीर रूप से घायल
मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार सरगर को 30 लाख रूपये का पुरस्कार मिलेगा जबकि उनके ट्रेनर को सात लाख रूपये पुरस्कार दिया जायेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2022 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

