महाराष्ट्र ने एक दिन में 10.96 लाख लोगों को टीका लगाकर रिकॉर्ड बनाने का दावा किया
महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को दावा किया कि उसने एक दिन में 10.96 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “राज्य ने 5,200 टीकाकरण केंद्रों के नेटवर्क के साथ यह उपलब्धि हासिल की, जिनमें 10,96,493 खुराक दी गई.
मुंबई, 21 अगस्त: महाराष्ट्र सरकार ने शनिवार को दावा किया कि उसने एक दिन में 10.96 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 रोधी टीका लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “राज्य ने 5,200 टीकाकरण केंद्रों के नेटवर्क के साथ यह उपलब्धि हासिल की, जिनमें 10,96,493 खुराक दी गई. यह आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि कुछ केंद्रों पर देर शाम तक टीकाकरण चल रहा था.''
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि राज्य सरकार लंबे समय से अधिक संख्या में शीशियों की आपूर्ति करने पर जोर दे रही थी ताकि हम ''कोविड -19 रोधी टीकाकरण की गति बढ़ा सकें.'' उन्होंने कहा, ''आज हमने एक दिन में 10 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाने की क्षमता स्थापित करने के अपने दावे को साबित कर दिया.''
यह भी पढ़ें- देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 4,365 नए मामले आए, 105 मौतें हुईं
जन स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ प्रदीप व्यास ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने 3 जुलाई को 8.11 लाख लोगों को टीका लगाया था, जबकि 14 अगस्त को 9,64,460 खुराक दी गईं.
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र में शनिवार को 4,575 लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 64,20,510 हो गई जबकि 145 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 1,35,817 तक पहुंच गई.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2021 10:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

