देश की खबरें | महाराष्ट्र : जाति आधारित क्षेत्रों के नाम बदले जाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में जाति आधारित क्षेत्रों के नाम बदले जाएंगे। यह घोषणा बुधवार को महाराष्ट्र सरकार ने की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, दो दिसंबर महाराष्ट्र में जाति आधारित क्षेत्रों के नाम बदले जाएंगे। यह घोषणा बुधवार को महाराष्ट्र सरकार ने की।

मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान में बताया गया कि कैबिनेट की बैठक के दौरान यह निर्णय किया गया।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे के भीतर सामने आए 5,600 नए केस, राज्य में कुल संख्या 18,32,176 हुई.

इसने बताया कि महार-वाडा, मांग-वाडा, ढोर-बस्ती, ब्राह्मण-वाडा, माली-गली सामान्य नाम हैं लेकिन महाराष्ट्र जैसे प्रगतिशील राज्य में इनकी जरूरत नहीं है।

इस तरह के नाम से सामान्य तौर पर पता चलता है कि क्षेत्र में किसी विशिष्ट समुदाय के सदस्य रहते हैं।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के आगर जिले में नाव पलटने से 5 की मौत, सीएम शिवराज ने की पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा : 2 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सीएमओ ने बयान जारी कर कहा कि इन क्षेत्रों का नाम बदलने का निर्णय सामाजिक सौहार्द और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने के लिए किया गया है।

इन क्षेत्रों को समता नगर, भीम नगर, ज्योति नगर, शाहू नगर, क्रांति नगर जैसे नाम दिए जाएंगे।

इससे पहले राज्य सरकार ने डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर दलित मित्र पुरस्कार का नाम बदलकर डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर समाजभूषण पुरस्कार कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू