देश की खबरें | महाराष्ट्र : अंतरजातीय विवाह के कारण 13 जोड़ों का सामाजिक बहिष्कार करने के आरोप में मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के सांगली जिले में ‘जात पंचायत’ के छह सदस्यों के खिलाफ कथित तौर पर अंतरजातीय विवाह के लिए 13 जोड़ों के सामाजिक बहिष्कार का आदेश देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुणे (महाराष्ट्र), 16 जनवरी महाराष्ट्र के सांगली जिले में ‘जात पंचायत’ के छह सदस्यों के खिलाफ कथित तौर पर अंतरजातीय विवाह के लिए 13 जोड़ों के सामाजिक बहिष्कार का आदेश देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घुमंतू जनजाति नंदीवाले समुदाय की ‘जात पंचायत’ ने नौ जनवरी को सांगली के पलुस में हुई अपनी बैठक में सामाजिक बहिष्कार का आदेश दिया था। इस मामले में पीड़ितों और शिकायतकर्ता में शामिल एक व्यक्ति ने कहा कि इन 13 जोड़ों की शादी कई साल पहले जिले के विभिन्न हिस्सों में हुई थी।

पलुस थाने के निरीक्षक विकास जाधव ने बताया, ‘‘हमने जात पंचायत के छह सदस्यों के खिलाफ 13 जोड़ों का उनके समुदाय से बाहर शादी करने पर कथित तौर पर सामाजिक बहिष्कार करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।’’

इस संबंध में प्रकाश भोसले (42) ने शिकायत दर्ज कराई है। भोसले ने कहा कि उन्होंने 2007 में अंतरजातीय विवाह किया था, जिसके बाद ‘जात पंचायत’ द्वारा उन्हें समुदाय से बहिष्कृत कर दिया गया।

भोसले ने कहा, ‘‘हमारे समुदाय में मेरे जैसे कई पीड़ित हैं, जिन्हें जाति से बाहर शादी करने के लिए बहिष्कृत कर दिया गया। पिछले साल दिसंबर में सतारा जिले के कराड में समुदाय के कुछ सदस्यों द्वारा एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया था कि इन जोड़ों को फिर से समुदाय का हिस्सा बनने की अनुमति दी जानी चाहिए। मैं उस बैठक में मौजूद था।’’

भोसले ने कहा कि बाद में कुछ सदस्यों ने इस फैसले पर आपत्ति जताई और नौ जनवरी को पलुस में एक बैठक बुलाई, जिसमें यह बताया गया कि इन जोड़ों को समुदाय में वापस नहीं लिया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू