देश की खबरें | महाराष्ट्र : बीड के स्कूल में बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के बीड शहर के एक स्कूल में 10 साल की एक बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने को लेकर पुलिस ने एक शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

बीड (महाराष्ट्र), 10 अप्रैल महाराष्ट्र के बीड शहर के एक स्कूल में 10 साल की एक बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने को लेकर पुलिस ने एक शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

घटना शुक्रवार को निजी शिक्षण संस्थान में हुई।

शिवाजी नगर पुलिस थाना के एक अधिकारी ने बताया कि 33 वर्षीय शिक्षक ने चौथी कक्षा की छात्रा से कथित तौर पर छेड़छाड़ की और फिर उसे घटना के बारे में किसी को भी नहीं बताने की धमकी दी। पीड़िता ने बाद में अपने परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उसके पिता और अन्य रिश्तेदार स्कूल गए और स्कूल प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने स्कूल में आरोपी की पिटाई भी की। बाद में स्थानीय पुलिस स्कूल पहुंची और छात्रा के परिजनों को शांत कराया।

अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के पिता द्वारा दायर शिकायत के आधार पर पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (छेड़छाड़) और 354-ए (यौन उत्पीड़न) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) कानून के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\