देश की खबरें | महाराष्ट्र: दो भाइयों से एक करोड़ रुपये से अधिक ठगने के आरोप में परिवार के 19 लोगों पर मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी योजना में निवेश के नाम पर अधिक मुनाफा का झांसा देकर एक व्यक्ति और उसके भाई से 1.17 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में एक ही परिवार के 19 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ठाणे (महाराष्ट्र), तीन अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी योजना में निवेश के नाम पर अधिक मुनाफा का झांसा देकर एक व्यक्ति और उसके भाई से 1.17 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में एक ही परिवार के 19 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी के अनुसार, 42 वर्षीय व्यक्ति की शिकायत के आधार पर बुधवार को राबोडी थाने में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, आरोपी साबिर याकूब घाची (50), शाकिर याकूब घाची (45), रूहिहा शाकिर घाची (39) और परिवार के कुछ अन्य सदस्यों ने पीड़ित को क्रिप्टोकरेंसी योजना में निवेश करने के लिए राजी किया और निवेश की गई राशि पर 12 गुना तक अधिक मुनाफे का वादा किया।
उन्होंने बताया कि आरोपियों पर विश्वास करके मार्च 2022 में शुरू होने वाली योजना में पीड़ित ने 91.53 लाख रुपये निवेश कर दिए, जबकि उसके भाई ने 25.69 लाख रुपये निवेश किए।
उन्होंने बताया कि जब शिकायतकर्ता ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने टालमटोल किया और प्रभावशाली लोगों से संबंध का हवाला देते हुए उन्हें धमकियां भी दीं। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस से संपर्क किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और महाराष्ट्र जमाकर्ताओं के हितों का संरक्षण (वित्तीय प्रतिष्ठानों में) अधिनियम, 1999 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2024 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

