देश की खबरें | महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द किया जाएगा: फडणवीस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत महाराष्ट्र सरकार के विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के एक दिन बाद उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही किया जाएगा।
नागपुर, पांच जुलाई मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत महाराष्ट्र सरकार के विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के एक दिन बाद उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य के मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द ही किया जाएगा।
नागपुर हवाई अड्डे पर मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने राज्य के विदर्भ क्षेत्र के विकास को लेकर भी आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘ मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द किया जाएगा। ’’
राज्य में नई सरकार के गठन के बाद अपने गृहनगर नागपुर पहुंचने पर, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। फडणवीस के साथ उनकी पत्नी अमृता फडणवीस भी मौजूद थीं।
हवाई अड्डे से, भाजपा के नेता ने अपने समर्थकों द्वारा आयोजित की गई ‘‘जल्लोष यात्रा’’ शुरू की।
गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे के पिछले महीने शिवसेना के खिलाफ बागी रुख अख्तियार करने के बाद महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के गिरने की नौबत आ गई, क्योंकि अधिकतर विधायकों ने शिंदे गुट का साथ देने का फैसला किया था। इसके बाद 30 जून को शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की और फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी।
शिंदे ने सोमवार को विधानसभा में विश्वास मत जीतने के बाद कहा था कि उनके और फडणवीस के विभागों के आवंटन पर चर्चा करने से पहले, उन्हें कुछ समय चाहिए।
शिंदे ने कहा था, ‘‘ हमें शांति से सांस लेने दें। यह सब (हालिया राजनीतिक घटनाक्रम) काफी उथल-पुथल भरा था। मैं और फडणवीस बैठकर मंत्रिमंडल और विभागों के बंटवारे पर चर्चा करेंगे। हम भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से भी बात करेंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2022 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

