Maharashtra Bus Accident: पुणे में छोटे पुल से गिरी बस, कम से कम 12 यात्री घायल
महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक निजी बस के एक छोटे पुल से गिर जाने से कम से कम 12 यात्री घायल हो गये. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा बावधन इलाके में शनिवार रात करीब 11.30 बजे हुआ.
पुणे, 19 मार्च : महाराष्ट्र के पुणे शहर में एक निजी बस के एक छोटे पुल से गिर जाने से कम से कम 12 यात्री घायल हो गये. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा बावधन इलाके में शनिवार रात करीब 11.30 बजे हुआ.
दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "मुंबई से बेंगलुरु जा रही निजी बस एक छोटे पुल से गिर गई, जिससे 12 यात्री घायल हो गए." पुलिस के मुताबिक, बस चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया जिसके कारण बस पुल से नीचे गिर गई. यह भी पढ़ें : ‘‘महिलाओं के यौन उत्पीड़न’’ संबंधी बयान को लेकर राहुल गांधी के आवास पर पहुंची दिल्ली पुलिस
पुलिस ने बताया कि बस में कुल 36 यात्री सवार थे. उनमें से 12 यात्रियों को चोटें आईं हैं. उन्होंने बताया कि घायल यात्रियों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
संबंधित खबरें
Maharashtra: भिवंडी कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी, मानहानि केस में हर्षवर्धन सपकाल नए जमानतदार
Maharashtra HSC Paper Leak: नागपुर में निजी कोचिंग शिक्षक पर लगा केमिस्ट्री और फिजिक्स पेपर लीक करने का आरोप, WhatsApp के जरिए फैलाया
Shiv Jayanti 2026 Tithi Nusar Date: तिथि और तारीख को लेकर संशय दूर, जानें कब मनाया जाएगा जन्मोत्सव
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कृषि में AI को बताया 'प्रेडिक्टिव गवर्नेंस'; किसानों के लिए बनेगा 'डिजिटल दोस्त'
\