जरुरी जानकारी | महाराष्ट्र बजट : मुंबई के आसपास जलमार्गों का विकास करेगी सरकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजित पवार ने कहा है कि मुंबई, ठाणे तथा नवी मुंबई के आसपास परिवहन के लिए जलमार्ग का विकास किया जाएगा। परियोजना के पहले चरण के तहत वसई और कल्याण को जोड़ा जाएगा।
मुंबई, आठ मार्च महाराष्ट्र के वित्त मंत्री अजित पवार ने कहा है कि मुंबई, ठाणे तथा नवी मुंबई के आसपास परिवहन के लिए जलमार्ग का विकास किया जाएगा। परियोजना के पहले चरण के तहत वसई और कल्याण को जोड़ा जाएगा।
पवार ने सोमवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश करते हुए यह जानकारी दी।
पवार ने कहा कि कोलशेत, काल्हेर, डोंबिवली और मीरा-भायंदर में घाट का निर्माण किया जाएगा।
पवार ने कहा, ‘‘सरकार ने मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के आसपास जलमार्गों का इस्तेमाल जल परिवहन के लिए करने का फैसला किया है। पहले चरण के तहत वसई से कल्याण जल परिवहन सेवा शुरू होगी।’’
मुंबई के आसपास की बड़ी परियोजनाओं जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बांद्रा-वर्सोवा सी लिंक का काम पहले ही शुरू हो गया है। इस परियोजना की लंबाई 17 किलोमीटर है और इसकी अनुमानित लागत 11,333 करोड़ रुपये है।
उन्होंने बताया कि बांद्रा-वर्सोवा-विरार सी लिंक की अनुमानित लागत 42,000 करोड़ रुपये है। इसकी व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)