देश की खबरें | महाराष्ट्र: लापता छह वर्षीय बच्ची का शव ठाणे जिले की चॉल में पाया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी स्थित एक चॉल के कमरे से छह वर्षीय बच्ची का शव प्लास्टिक के ड्रम से बरामद किया गया जो अपने घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 16 सितंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी स्थित एक चॉल के कमरे से छह वर्षीय बच्ची का शव प्लास्टिक के ड्रम से बरामद किया गया जो अपने घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को शहर के धापसीपाड़ा इलाके में एक चॉल से लड़की का शव बरामद किया जिसके बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने बताया कि बच्ची के माता-पिता कारखाने में श्रमिक हैं और उन्होंने 13 सितंबर को घर से बच्ची के लापता होने की जानकारी देते हुए पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस का एक दल जब शुक्रवार को लापता बच्ची की तलाश कर रहा था तभी उसे इलाके के एक घर से दुर्गंध आने की सूचना मिली।
उन्होंने बताया कि बच्ची का शव इलाके की एक चॉल के बंद कमरे में प्लास्टिक के ड्रम से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल भिजवाया है।
अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (अपराध के सबूतों को मिटाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2023 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

