देश की खबरें | महाराष्ट्र : कुएं में फंसे चार श्रमिकों में से तीन के शव बरामद, चौथे की तलाश जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे जिले के इंदापुर तहसील में एक अगस्त को एक निर्माणाधीन कुएं में मिट्टी और कंक्रीट धंसने के बाद फंस गए चार श्रमिकों में से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने तीन श्रमिकों के शव बरामद किए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुणे, चार अगस्त महाराष्ट्र के पुणे जिले के इंदापुर तहसील में एक अगस्त को एक निर्माणाधीन कुएं में मिट्टी और कंक्रीट धंसने के बाद फंस गए चार श्रमिकों में से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने तीन श्रमिकों के शव बरामद किए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आज दोपहर शवों को निकाला गया है जबकि चौथे श्रमिक की तलाश जारी है।
फंसे हुए चार श्रमिकों को बचाने का अभियान आज सुबह चौथे दिन एनडीआरएफ ने फिर शुरू किया।
भीगवान पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक दिलीप पवार ने कहा, ''एनडीआरएफ के जवानों ने कुएं से तीन शव बरामद किए हैं और चौथे श्रमिक की तलाश जारी है।''
यह घटना मंगलवार की शाम महाराष्ट्र के पुणे जिले में इंदापुर तहसील के म्हसोबाची वाडी गांव में हुई थी।
अधिकारियों के अनुसार यह कुआं 100 फुट गहरा और 120 फुट व्यास वाला है और इस स्थल का उपयोग पहले बालू उत्खनन के लिए किया जाता था।
उन्होंने बताया कि कुएं के निर्माण के दौरान भीतरी कंक्रीट की दीवार धंस गई और मलबा गिरने कंक्रीट की दीवार के किनारे काम कर रहे लोग मलबे के नीचे दब गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)