देश की खबरें | महाराष्ट्र भाजपा पांच जनवरी को विशेष अभियान के दौरान 25 लाख नये सदस्य बनाएगी: पार्टी नेता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई पांच जनवरी को एक विशेष राज्यव्यापी सदस्यता अभियान चलाएगी, जिसका लक्ष्य उसी दिन 25 लाख नये सदस्य बनाना है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
मुंबई, चार जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई पांच जनवरी को एक विशेष राज्यव्यापी सदस्यता अभियान चलाएगी, जिसका लक्ष्य उसी दिन 25 लाख नये सदस्य बनाना है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पार्टी के संगठन प्रभारी रवींद्र चव्हाण ने पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राजस्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले नागपुर में अभियान में हिस्सा लेंगे।
चव्हाण ने कहा कि बावनकुले ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता 250 से अधिक नये सदस्य बनाने का प्रयास करेगा।
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा पांच जनवरी को विशेष सदस्यता अभियान चलाएगी, जिसके तहत एक ही दिन में 25 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।’’
पार्टी ने दिसंबर में सदस्यता अभियान शुरू किया था और राज्य के 288 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक में 50,000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
इससे संबंधित घटनाक्रम में, पालघर जिले के वसई और नायगांव से शिवसेना (उबाठा) और बहुजन विकास आघाडी (बीवीए) के कई कार्यकर्ता शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए।
भाजपा ने 2024 के विधानसभा चुनावों में वसई और नायगांव को बीवीए से छीन लिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2025 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

