देश की खबरें | महाराष्ट्र : भाजपा एमएलसी ने मीठी नदी से गाद निकालने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) प्रसाद लाड ने मीठी नदी से गाद निकालने के कार्य में 1,200-1,300 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

मुंबई, 30 मई महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) प्रसाद लाड ने मीठी नदी से गाद निकालने के कार्य में 1,200-1,300 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

लाड ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के कार्यकाल के दौरान दिए गए ठेकों में अनियमितताओं का दावा किया है।

शिवसेना (उबाठा) के नेता आदित्य ठाकरे पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए एमएलसी लाड ने शुक्रवार को कहा, ‘‘ ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें एक 'राजकुमार' शामिल है, लेकिन मैं ठोस सबूत के बिना नाम नहीं लूंगा। ’’

भाजपा नेता ने दावा किया, ‘‘ मेरी जानकारी के अनुसार, मीठी नदी से गाद निकालने में भ्रष्टाचार के संबंध में 16 लोगों के नाम प्राथमिकी में हैं। पिछले दो वर्षों में 65 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का संदेह है। लेकिन अगर जांच का दायरा 15 साल तक बढ़ाया जाए तो यह 1,200 करोड़ से 1,300 करोड़ रुपये तक हो सकता है। ’’

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मीठी नदी से गाद निकालने में 65 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं को लेकर मामला दर्ज किया है।

लाड ने कहा कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने दावा किया है कि उसने हाल के वर्षों में 1.5 से दो लाख टन गाद हटाने के लिए 250 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘ पिछले 15 वर्षों में यह आंकड़ा करीब 30 लाख टन होगा। इतनी गाद से आप नवी मुंबई के आकार का इलाका बना सकते हैं। तो, गाद असल में कहां फेंकी गई?’’

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा गाद डालने वाली जगह के रूप में दिखाए गए स्थान पर अब गगनचुंबी इमारतें खड़ी हो गई हैं।

उन्होंने दावा किया कि इससे पता चलता है कि आधिकारिक रिपोर्टों में इस स्थल की गलत पहचान की गई है।

भाजपा एमएलसी ने विदेशी प्रौद्योगिकी की आड़ में बढ़ा-चढ़ाकर बिल बनाने का आरोप भी लगाया।

लाड ने कहा, ‘‘ हर बार नदी सफाई के नाम पर जर्मनी, इटली, फ्रांस या स्पेन की नयी तकनीक दिखाई जाती है। अगर इसकी कीमत 100 रुपये है तो इसे 2,000 रुपये में किराए पर लिया जाता है। इन सौदों से बिचौलियों को फायदा होता है।’’

लाड ने दावा किया कि पिछली चिंताओं के बावजूद कई ठेकेदारों को काम मिल गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज