देश की खबरें | महाराष्ट्र : भाजपा ने राज्यसभा चुनाव से पहले विधायकों को मुंबई बुलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने विधायकों को अगले दो दिनों में यहां आने को कहा है। पार्टी के एक नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, सात जून महाराष्ट्र में 10 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने विधायकों को अगले दो दिनों में यहां आने को कहा है। पार्टी के एक नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

दो दशक से अधिक समय के बाद, राज्य में राज्यसभा चुनाव होने जा रहे हैं, क्योंकि छह सीटों के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अनिल बोंडे और धनंजय महादिक को मैदान में उतारा है।

राज्यसभा के रिक्त पदों के लिए महाराष्ट्र में दस जून को मतदान होगा। किसी भी उम्मीदवार को चुनाव जीतने के लिए 41.01 प्रतिशत मत चाहिए। छठी सीट के लिए शिवसेना के संजय पवार और भाजपा के महादिक के बीच मुकाबला है।

प्रदेश भाजपा के एक नेता ने मंगलवार को कहा ‘‘हमने लगभग सभी विधायकों को अगले दो दिनों में मुंबई आने के लिए कहा है। हमें यहां कम से कम 70 विधायकों की जरूरत है, क्योंकि 20 जून को होने वाले विधान परिषद चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के कागज़ात पर उनके हस्ताक्षर आवश्यक हैं।’’

परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि नौ जून है।

राज्यसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ शिवसेना के नेतृत्व वाले एमवीए गठबंधन और भाजपा दोनों की नजर 20 विधायकों के मतों पर है। इनमें से 13 निर्दलीय हैं, जबकि अन्य छोटी पार्टियों से संबंधित हैं।

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री गिरीश महाजन ने मंगलवार को हितेंद्र ठाकुर से मुलाकात कर उनका समर्थन मांगा। ठाकुर के बहुजन विकास अघाड़ी के तीन विधायक हैं और वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के समर्थक के तौर पर जाने जाते हैं।

ठाकुर या उनकी पार्टी ने बैठक के संबंध में कोई बयान देने से इनकार कर दिया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस रविवार को कोविड​​-19 से संक्रमित हो गये। 10 जून को होने वाले चुनाव में वह मतदान कर पाएंगे या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं था।

सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी गठबंधन से, शिवसेना ने अपने दो उम्मीदवार संजय राउत और संजय पवार को, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने प्रफुल्ल पटेल और कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी को मैदान में उतारा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस