एजेंसी न्यूज

Maharashtra: लाखों रुपये का प्रतिबंधित गुटखा, तंबाकू उत्पाद जब्त, तीन गिरफ्तार

महाराष्ट्र में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 42.64 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पाद जब्त किया. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Maharashtra: लाखों रुपये का प्रतिबंधित गुटखा, तंबाकू उत्पाद जब्त, तीन गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

ठाणे, 27 अक्टूबर : महाराष्ट्र में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 42.64 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू उत्पाद जब्त किया. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

निजामपुरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने मंगलवार को भिवंडी कस्बे के नदी नाका में एक टेम्पो को रोका और प्रतिबंधित सामान जब्त किया. तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और दो अन्य की तलाश जारी है. यह भी पढ़ें : महिला और शिशु की जान बचाने के लिए उलटी दिशा में दौड़ी ट्रेन: Tatanagar Railway Station

आरोपी ने गुजरात के वडोदरा में एक व्यक्ति के पास से उत्पाद खरीदा था और वे मुंबई में एक व्यक्ति के पास इस खेप को देने जा रहे थे. आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2021 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).