देश की खबरें | महाराष्ट्र: बांग्लादेशी नागरिक एटीएस की हिरासत से फरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा तीन साल पहले गिरफ्तार किया गया एक बांग्लादेशी नागरिक हिरासत से फरार हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 22 नवंबर महाराष्ट्र आतंकवाद-रोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा तीन साल पहले गिरफ्तार किया गया एक बांग्लादेशी नागरिक हिरासत से फरार हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम को फरार हुये आरोपी की पहचान अनवर उर्फ शहादत हाशिम (29) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘फर्जी दस्तावेजों के जरिये भारत में अवैध रूप से बसने के आरोप में 2020 में महाराष्ट्र एटीएस की एक टीम ने उसे गिरफ्तार किया था।’’

अधिकारी ने बताया कि मामले में सजा काटने के बाद एक अदालत ने उसकी रिहाई का आदेश दिया था, जिसके बाद उसे एटीएस की कालाचौकी इकाई की हिरासत में रखा गया था।

अधिकारी ने कहा कि उसे बांग्लादेश निर्वासित किया जाना था।

उन्होंने बताया कि रविवार शाम को अनवर कालाचौकी इकाई में शौचालय गया और वहां से फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 224 (किसी व्यक्ति द्वारा उसकी वैध गिरफ्तारी का विरोध करना) के साथ-साथ विदेशी अधिनियम, 1946 और विदेशी नागरिक आदेश, 1948 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि अनवर का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज