देश की खबरें | महाराष्ट्र एटीएस ने दो संदिग्ध आतंकवादियों की गिरफ्तारी से संबंधित मामले की जांच अपने हाथ में ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुणे पुलिस द्वारा आतंकवादी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए दो संदिग्धों को गिरफ्तार करने के कुछ दिनों बाद महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है।

पुणे, 23 जुलाई पुणे पुलिस द्वारा आतंकवादी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए दो संदिग्धों को गिरफ्तार करने के कुछ दिनों बाद महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार तड़के पुणे शहर के कोथरुड इलाके से गिरफ्तार किया था। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) राजस्थान में आतंकवाद से जुड़े एक मामले में कथित संलिप्तता के लिए इनकी तलाश कर रहा था।

पुणे की एक अदालत ने मोहम्मद इमरान मोहम्मद यूनुस खान (23) और मोहम्मद यूनुस मोहम्मद याकूब साकी (24) को 25 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था। दोनों संदिग्ध मध्य प्रदेश के रतलाम के रहने वाले हैं और ग्राफिक डिजाइनर हैं।

पुलिस ने कहा है कि दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था।

कोथरुड थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘एनआईए ने दोनों संदिग्ध आतंकवादियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद पुणे पुलिस ने शनिवार को मामला एटीएस को सौंप दिया।’’

एटीएस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि एजेंसी ने पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में ले ली है। एटीएस अधिकारी ने कहा, “अब हम मामले की जांच करेंगे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\