देश की खबरें | महाराष्ट्र : एटीएस ने दो संदिग्ध आतंकियों के मददगार को रत्नागिरि से गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने दो संदिग्ध आतंकवादियों को वित्तीय सहायता मुहैया कराने के आरोप में रत्नागिरी जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुणे, 29 जुलाई महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने दो संदिग्ध आतंकवादियों को वित्तीय सहायता मुहैया कराने के आरोप में रत्नागिरी जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने दोनों संदिग्ध आतंकियों को 18 जुलाई को हिरासत में लिया था।

एटीएस द्वारा शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रत्नागिरी के व्यक्ति को पहले ही हिरासत में लिया गया था। जांच में उसकी संलिप्तता का पता चलने के बाद शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह इस मामले में चौथी गिरफ्तारी है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि उक्त व्यक्ति ने पुणे में कोथरुड पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो संदिग्धों आतंकियों को वित्तीय सहायता प्रदान की थी। हालांकि, एटीएस ने व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की है।

एटीएस ने बताया कि मामले की जांच के लिए दूसरे राज्य में गई एक टीम ने एक संदिग्ध को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए उसके सामने पेश होने को कहा है।

एजेंसी ने बुधवार को संदिग्ध आतंकी - मोहम्मद इमरान मोहम्मद यूनुस खान (23) और मोहम्मद यूनुस मोहम्मद याकूब साकी (24) को शरण देने के आरोप में पुणे में अब्दुल कादिर दस्तगीर पठान नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।

एटीएस ने हाल ही में पुणे पुलिस से जांच अपने हाथ में ली है। एजेंसी ने कहा कि उसने खान और साकी के पास से "विस्फोटक" पाउडर, लैपटॉप, ड्रोन के हिस्से और अरबी में लिखी किताबें व अन्य चीजें बरामद कीं है। इसके अलावा दोनों के पास एक तंबू भी था, जिसे कथित तौर पर पुणे के आसपास के जिलों के जंगलों में रहने के लिए खरीदा गया।

राजस्थान में आतंकवाद से संबंधित एक मामले में कथित संलिप्तता के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा वांछित खान और साकी को 18 जुलाई को पुणे शहर के कोथरुड इलाके से पकड़ा गया था।

खान, साकी और कादिर को पांच अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार किए गए दोनों संदिग्ध आतंकी मध्य प्रदेश के रतलाम के रहने वाले हैं और ग्राफिक डिजाइनर हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

Jasprit Bumrah Stats In T20 World Cup Knockout Matches: टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\