महाराष्ट्र ATS को बड़ी सफलता, टेरर फंडिंग मामले में दाऊद गिरोह के सदस्य परवेज जुबैर को गिरफ्तार किया
महाराष्ट्र के आतंक-रोधी दस्ते (एटीएस) ने कथित आतंक वित्तपोषण मामले में भगोड़े कुख्यात अपराधी दाउद इब्राहिम के सहयोगी को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.
मुंबई: महाराष्ट्र के आतंक-रोधी दस्ते (ATS) ने कथित आतंक वित्तपोषण मामले में भगोड़े कुख्यात अपराधी दाउद इब्राहिम के सहयोगी को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. एटीएस द्वारा दर्ज प्राथमिकी में अनीस इब्राहिम का भी नाम शामिल है जो दाउद का छोटा भाई और भगोड़ा अपराधी है. अधिकारी ने बताया कि एटीएस की कालाचौकी इकाई के अधिकारियों ने बुधवार को परवेज जुबैर मेमन (47) को उसके वर्सोवा इलाके स्थित घर से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि अनीस के साथ ही मेमन भी ‘‘राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों’’ में संलिप्त था.
एटीएस अधिकारी ने कहा कि मंगलवार को अनीस इब्राहिम और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 121(ए) (भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना) और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की धारा 17,18 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान मामले में मेमन की संलिप्तता सामने आई। उन्होंने कहा कि मेमन ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि वह एमडीएमए, केटामाइन जैसे मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था. यह भी पढ़े: महाराष्ट्र पुलिस को मिली कामयाबी, 21 साल से फरार दाऊद गिरोह के सदस्य को किया गिरफ्तार
एटीएस अधिकारी ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध कृत्यों से प्राप्त धन को आतंकवादी गतिविधियों के लिए प्रतिबंधित संगठनों को भेजा जाता था.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2022 06:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

