Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र धानसभा चुनाव में सीट बंटवारे व अन्य मुद्दों को लेकर MVA की सात अगस्त को बैठक
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे व अन्य मुद्दों पर चर्चा को लेकर विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) की सात अगस्त को एक बैठक होगी. एमवीए के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी.
मुंबई, 1 अगस्त : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे व अन्य मुद्दों पर चर्चा को लेकर विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) की सात अगस्त को एक बैठक होगी. एमवीए के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी. कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता बालासाहेब थोराट ने बुधवार शाम को शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा कि बैठक में सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर मानदंडों पर चर्चा की जाएगी. उन्होंने एक बयान मे कहा, ''सीटों की अदला-बदली भी संभव है क्योंकि जीतने वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाएगा.''
थोराट ने यह भी बताया कि उन्होंने ठाकरे के साथ चुनावी रैलियों की योजना पर चर्चा की है. एमवीए में कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) शामिल हैं. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर में होने की संभावना है. इस बीच, कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला एमवीए की बैठक से पहले पार्टी के राज्य नेताओं से मिलने के लिए तीन अगस्त से मुंबई का दो दिवसीय दौरा करेंगे. यह भी पढ़ें : असम के मुख्यमंत्री ने झारखंड सरकार पर गोपीनाथपुर जाने से रोकने का आरोप लगाया
कांग्रेस ने एमवीए से चर्चा को लेकर राज्य के नेताओं की एक समिति गठित की है और चेन्निथला के साथ इस समिति के सदस्यों की चार अगस्त को बैठक होगी. हाल मे हुए लोकसभा चुनावों में, एमवीए ने राज्य की 48 संसदीय सीटों में से 30 पर जीत हासिल की थी तथा एकमात्र निर्दलीय सांसद विशाल पाटिल के एमवीए मे शामिल होने के बाद राज्य में विपक्षी सांसदों की संख्या 31 हो गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2024 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

