Chipi Airport: चिपी एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में नारायण राणे और सीएम उद्धव ठाकरे एक मंच पर साथ आये नजर
महाराष्ट्र के तटवर्ती जिले सिंधुदुर्ग में बने चिपि हवाई अड्डे का शनिवार को उद्घाटन किया गया और इस कार्यक्रम में एक दूसरे के धुर विरोधी राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे एक साथ मंच साझा करते नजर आए.
चिपि (सिंधुदुर्ग), 9 अक्टूबर: महाराष्ट्र (Maharashtra) के तटवर्ती जिले सिंधुदुर्ग में बने चिपि हवाई अड्डे (Chipi Airport) का शनिवार को उद्घाटन किया गया और इस कार्यक्रम में एक दूसरे के धुर विरोधी राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ( Uddhav Thackeray) और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ( Narayan Rane) एक साथ मंच साझा करते नजर आए.उल्लेखनीय है कि यह पहली बार है जब दोनों नेता राणे के शिवसेना छोड़ने के बाद एक साथ मंच पर आए हैं. पहले दोनों शिवसेना में साथथे.लेकिन राणे के पार्टी छोड़ने के बाद शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे से उनके रिश्तों में तल्खी आ गई.
सिंधुदुर्ग से आने वाले राणे ने कार्यक्रम में उन कार्यों की चर्चा की जिन्हें वर्ष 1990 में पहली बार उनके यहां से विधायक चुने के बाद किया गया है.भाजपा नेता राणे ने कहा कि शिवसेना सुप्रीमो दिवंगत बाल ठाकरे के निर्देश पर उन्हें इस क्षेत्र में तैनात किया गया. राणे ने कहा कि उनकी कोशिशों की वजह से कोंकण में अवसंरचना के विकास को गति मिली है.यह भी पढ़े:कांग्रेस को पूर्णकालिक अध्यक्ष की जरूरत,बिना सिर के शरीर का क्या फायदा? : शिवसेना
ठाकरे पर तंज कसते हुए राणे ने कहा कि दिवंगत शिवसेना सुप्रीमो कभी झूठ बोलने वाले लोगों को पसंद नहीं करते थे.राणे के तंज पर पलटवार करते हुए ठाकरे ने कहा,‘‘बाला साहेब झूठ पंसद नहीं करते थे. इसिलए कई बार ऐसे लोगों को शिवसेना से बाहर निकाला. बाला साहेब ठाकरे कहते थे कि अगर झूठ कड़वा भी हो तो उसे कह देना चाहिए. ’’कोंकण क्षेत्र में अवसंरचना विकास के सभी कार्य राणे द्वारा कराए जाने की टिप्पणी का संभवत: संदर्भ देते हुए ठाकरे ने कहा, ‘‘मेरी जानकारी के मुताबिक सिंधुदुर्ग के किले का निर्माण (शिवाजी) महाराज ने किया था और हो सकता है कि कोई कहे कि इसे मैंने बनाया था. ’’
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आप (राणे) मंत्री हैं. इसलिए अगर यह सूक्ष्म और लघु है तो क्या हुआ, यह अहम मंत्रालय है और आपको इसका इस्तेमाल महाराष्ट्र के लाभ के लिए करना चाहिए. ’’उन्होंने कहा कि चिपि में हेलीपोर्ट होना चाहिए जिसका इस्तेमाल पर्यटन के लिए किया जा सकता है.उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री राणे को इस साल अगस्त में महाराष्ट्र पुलिस ने मुख्यमंत्री पर कथित विवादित टिप्पणी करने के लिए गिरफ्तार किया था जिन्हें बाद में अदालत ने जमानत दे दी थी.
राणे ने वर्ष 2005 में शिवसेना छोड़ी थी और इसके लिए वह ठाकरे को जिम्मेदार मानते हैं. तब से दोनों नेताओं में गतिरोध बना हुआ है.वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय नगारिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस हवाई अड्डे के बनने से मुंबई की 530 किलोमीटर की दूरी 50 मिनट में अब पूरी की जा सकेगी.उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में उनकी योजना चिपि से बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता और अन्य अहम शहरों के लिए उड़ानें शुरू करने की है. सिंधिया ने कहा कि उनकी योजना अगले पांच साल में चिपि से 20 से 25 उड़ाने शुरू करने की है.उन्होंने कहा कि चिपि के साथ महाराष्ट्र में हवाई अड्डों की संख्या 14 हो गई है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2021 06:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

