Maharashtra Shocker: सिंधुदुर्ग के जंगल में जंजीर से बंधी मिली अमेरिकी महिला, Ex-Husband के खिलाफ हत्या का केस दर्ज, देखें वीडियो
महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक जंगल में 50 वर्षीय अमेरिकी महिला लोहे की जंजीरों से पेड़ से बंधी मिली जिसके बाद उसके पूर्व पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
Maharashtra Shocker: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक जंगल में 50 वर्षीय अमेरिकी महिला लोहे की जंजीरों से पेड़ से बंधी मिली जिसके बाद उसके पूर्व पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि महिला द्वारा अस्पताल में लिखे गए एक ‘नोट’ के आधार पर मामला दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि ‘नोट’ के अनुसार, महिला ने दावा किया है कि उसके पूर्व पति ने उसे यहां से करीब 450 किलोमीटर दूर तटीय सिंधुदुर्ग जिले के सोनुरली गांव के जंगल में लोहे की जंजीर से बांध दिया और खुद वहां से चला गया.
शनिवार की शाम को एक चरवाहा महिला की चीखें सुनकर वहां पहुंचा। जंजीरों में जकड़ी महिला को देखकर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को महिला के पास से एक आधार कार्ड मिला, जिसमें तमिलनाडु का पता अंकित था। उसके पास से अमेरिकी पासपोर्ट की एक फोटाकॉपी भी मिली। उसकी पहचान ललिता काई के रूप में हुई है. पुलिस ने पहले बताया था कि उसका वीजा खत्म हो चुका है और वह पिछले 10 सालों से भारत में रह रही है. यह भी पढ़े: VIDEO: कुरुक्षेत्र में गाय ने बुजुर्ग महिला को पटक-पटककर मार डाला, CCTV फुटेज में कैद हुई दर्दनाक घटना
जंगल में जंजीरों से बंधी महिला मिली:
महिला को गोवा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया. उसका उपचार कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि वह मानसिक समस्याओं से पीड़ित है। पुलिस को उसके पास से इलाज की कुछ नुस्खे वाली पर्चियां भी मिलीं. सिंधुदुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक सौरभ अग्रवाल ने कहा, ‘‘महिला द्वारा अस्पताल में लिखे गए नोट के आधार पर उसके पूर्व पति के खिलाफ हत्या का प्रयास, दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य और गलत तरीके से बंधक बनाने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
उन्होंने बताया कि आधिकारिक तौर पर अभी महिला का बयान दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस महिला के आरोप और दावों की पुष्टि करने में जुटी हुई है। हम उसके द्वारा लिखे गए नोट में हर दावे और जानकारी की पुष्टि कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि पुलिस को महिला के पास मिली दवाइयों से पता चलता है कि वह किसी मानसिक बीमारी का इलाज करा रही है. एक अन्य अधिकारी के अनुसार, पुलिस को यह भी संदेह है कि वह ‘शिजोफ्रेनिया’ से पीड़ित है. उन्होंने बताया कि पुलिस दल उसके पति और अन्य रिश्तेदारों का पता लगाने के लिए फिलहाल तमिलनाडु और गोवा में हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2024 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

