एजेंसी न्यूज

Maharashtra: अजित पवार ने पुलिसकर्मियों पर बढ़ते हमलों का मुद्दा विधानसभा में उठाया

महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने बुधवार को राज्य में पुलिसकर्मियों पर बढ़ते हमलों पर चिंता जतायी और कहा कि इसका उनके मनोबल असर पड़ सकता है.

Maharashtra: अजित पवार ने पुलिसकर्मियों पर बढ़ते हमलों का मुद्दा विधानसभा में उठाया
अजित पवार ( Photo Credit: ANI)

मुंबई, 15 मार्च : महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार (Ajit Pawar) ने बुधवार को राज्य में पुलिसकर्मियों पर बढ़ते हमलों पर चिंता जतायी और कहा कि इसका उनके मनोबल असर पड़ सकता है.

पवार ने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए दावा किया कि पिछले तीन महीने में ऐसी 30 से ज्यादा घटनाएं हुई हैं. यह भी पढ़ें : राहुल समेत कई विपक्षी नेताओं ने रक्षा कंपनी में ‘एलारा’ और अडाणी समूह की हिस्सेदारी को लेकर सवाल खड़े किए

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता पवार ने कहा कि सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसे उपद्रवी हिम्मत न जुटा पाएं. उन्होंने ऐसे मामलों में तेजी से आरोप पत्र दायर किए जाने की भी मांग की.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2023 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).