एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र : एक दिन की राहत के बाद मुंबई फिर भीगी बारिश में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक दिन की राहत के बाद मंगलवार को एक बार फिर मध्यम से भारी बारिश हुई और शहर के कुछ हिस्सों में अभी भी बरसात हो रही है।

देश की खबरें | महाराष्ट्र : एक दिन की राहत के बाद मुंबई फिर भीगी बारिश में

मुंबई, चार जुलाई देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक दिन की राहत के बाद मंगलवार को एक बार फिर मध्यम से भारी बारिश हुई और शहर के कुछ हिस्सों में अभी भी बरसात हो रही है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुंबई स्थित क्षेत्रीय केन्द्र ने अगले तीन दिन के लिए ‘‘येलो अलर्ट’’ जारी कर महानगर में भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है।

मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली लोकल ट्रेनें मंगलवार को मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे कॉरिडोर पर सामान्य रूप से चल रही हैं। हालाँकि कुछ यात्रियों ने दावा किया कि ट्रेन सेवाएं दस से पंद्रह मिनट की देरी से चल रही हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण कुछ स्थानों पर यातायात धीमा हो गया लेकिन कुल मिलाकर कहीं भी कोई यातायात जाम की स्थिति नहीं आई।

शहर में कहीं भी जलभराव की कोई खबर नहीं है।

सायन, माटुंगा कुर्ला, चेंबूर, अंधेरी और परेल उपनगरों सहित शहर के अधिकतर हिस्सों में सोमवार रात से मध्यम से भारी बारिश हुई।

बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) के एक अधिकारी ने बताया कि उनकी बस सेवाएं सामान्य हैं और कोई मार्ग परिवरर्तन नहीं किया गया है।

नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि द्वीप शहर, पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में मंगलवार को सुबह आठ बजे तक, बीते चौबीस घंटों की अवधि में क्रमश: 33 मिलीमीटर, 13.21 मिलीमीटर और 18.62 मिलीमीटर औसत बारिश हुई है।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग केन्द्र ने मुंबई के लिए बुधवार से शुक्रवार तक ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

बुधवार को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इसमें यह भी बताया गया है कि बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर भारी और अत्यधिक बारिश होने की संभावना है और शुक्रवार को भी यही स्थिति रह सकती है ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) मौसम की चेतावनी के लिए चार ‘रंगों के कोड’ का उपयोग करता है, जिसमें ‘हरा’ (कोई कार्रवाई आवश्यक नहीं), ‘पीला’ (देखें और तत्पर रहें), ‘नारंगी’ (तैयार रहें) और ‘लाल’ (कार्रवाई करें) शामिल हैं। स्थिति के अनुसार, इन रंगों के

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2023 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).