Maharashtra: अभिनेत्री ने पायलट पर शादी का झांसा देकर लगाया रेप का आरोप, केस दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छोटे पर्दे की अभिनेत्री सह मॉडल ने एक पायलट पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
मुंबई: छोटे पर्दे की अभिनेत्री सह मॉडल ने एक पायलट (Pilot) पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म (Rape) करने का आरोप लगाया है. पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि महिला ने मुंबई (Mumbai) के उपनगर स्थित ओशिवारा पुलिस थाने में पिछले हफ्ते शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई. अधिकारी ने बताया कि पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में अभिनेत्री ने बताया कि पिछले साल दिसंबर में उसकी मुलाकात मैट्रिमोनियल साइट के जरिये पेशे से पायलट आरोपी से हुई थी और उसने उससे शादी करने का वादा किया था.
उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक मूल रूप से भोपाल निवासी और मुंबई में रह रहा पायलट अकसर फोन पर महिला से बात करता था और सोशल मीडिया पर भी दोनों की चैट होती थी. पुलिस ने बताया कि 10 दिन पहले आरोपी ने पीड़िता को फोन किया और उससे मिलने एवं उसका घर देखने की इच्छा जताई. अधिकारी ने शिकायत के हवाले से बताया कि अभिनेत्री मुंबई में अकेले रहती है और आरोपी पायलट को घर पर बुलाने पर सहमत हो गई, घर पर आने पर पायलट ने कथित तौर पर अभिनेत्री से दुष्कर्म किया. यह भी पढ़े: Rape Accused Arrested: यूपी के बलिया में किशोरी से कथित बलात्कार का मामला, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि आरोपी ने पीड़िता को अपने माता-पिता से मिलाने और शादी के लिए बात करने का भरोसा दिया लेकिन अपने वादे पर कायम नहीं रहा. अधिकारी ने बताया कि आरोपी के व्यवहार से परेशान होकर अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2021 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

