देश की खबरें | महाराष्ट्र: नाबालिग के साथ बलात्कार करने का आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में नागपुर के कलामना इलाके में पड़ोस में रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर 12 वर्षीय लड़की की आखों पर पट्टी बांध दी और फिर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
नागपुर, नौ मई महाराष्ट्र में नागपुर के कलामना इलाके में पड़ोस में रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर 12 वर्षीय लड़की की आखों पर पट्टी बांध दी और फिर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने कहा कि इस वारदात से गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपी की पिटाई की और शनिवार दोपहर को उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
दर्ज प्राथमिकी के हवाले से अधिकारी ने कहा कि कलामना झुग्गी-बस्ती में रहने वाला आरोपी डोलचंद चव्हाण ने पीड़िता और उसकी दोस्तों को आंख पर पट्टी बांधकर खेलने का लालच देकर अपने घर ले गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने दोनों लड़कियों की आंखों पर पट्टी बांध दी और कथित तौर पर 12 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया।
अधिकारी ने बताया कि बच्ची के मदद की गुहार लगाने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और चव्हाण की जमकर पिटाई की।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ बलात्कार और बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2021 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

