देश की खबरें | महाराष्ट्र: सतारा के घाट क्षेत्र में एक महिला खाई में गिरी, लोगों ने बचाया

मुंबई, चार अगस्त महाराष्ट्र के सतारा जिले में घाट क्षेत्र में 29 वर्षीय एक महिला खाई में गिर गई जिसे स्थानीय लोगों ने बचा लिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम उंगर रोड पर स्थित बोरने घाट पर हुई।

उन्होंने बताया कि भारी बारिश के बीच महिला किसी काम से बाहर गई थी, लेकिन वह फिसलकर खाई में गिर गई।

अधिकारी ने बताया कि ‘होमगार्ड’ और स्थानीय लोगों ने रस्सी के सहारे महिला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

महिला को बचाए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें स्थानीय लोगों को एक मोटी रस्सी को खाई में फेंकते हुए तथा एक व्यक्ति को महिला को निकालने के लिए नीचे उतरते हुए देखा जा सकता है।

उन्होंने बताया कि महिला को चोटें आईं हैं और उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)