देश की खबरें | महाराष्ट्र: चोर होने के संदेह में एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में कुछ लोगों ने चोर होने के संदेह में एक व्यक्ति की कथित रूप से इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, एक अक्टूबर महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में कुछ लोगों ने चोर होने के संदेह में एक व्यक्ति की कथित रूप से इतनी पिटाई की कि उसकी मौत हो गई।

वालसांग थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भादंसं की धाराओं 302 (हत्या)और 34 (साझा इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है और चार लोग गिरफ्तार किये गये हैं।

यह भी पढ़े | IPL Betting: गोवा में आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे पांच लोग गिरफ्तार.

अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमें मंगलवार देर रात कॉल आया कि कुंभरी गांव के बाहर एक खेत के समीप कुछ चोर नजर आये और स्थानीय लोगों ने उनमें से एक को पकड़ लिया है।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘ जब हमारी टीम मौके पर पहुंची तब हमने पाया कि यह व्यक्ति बुरी तरह घायल था और उसके शरीर पर जगह जगह चोट के निशान थे। लोगों को उसके चोर होने का संदेह था।’’

यह भी पढ़े | Hathras Case: प्रियंका गांधी ने कहा-अहंकारी सरकार’ की लाठियां हमें नहीं रोक सकतीं, महिलाओं के लिए संघर्ष जारी रहेगा.

पुलिस के मुताबिक उसे सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया जिन्होंने कथित रूप से उसे पीटा था। इस मामले में जांच जारी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\