Hathras Case: प्रियंका गांधी ने कहा-अहंकारी सरकार’ की लाठियां हमें नहीं रोक सकतीं, महिलाओं के लिए संघर्ष जारी रहेगा
हाथरस जाते समय राहुल गांधी के साथ हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ‘अहंकारी सरकार’ की लाठियां उन्हें नहीं रोक सकतीं तथा महिलाओं के लिए संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने यह आरोप लगाया कि उन्हें और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हाथरस जाने से रोकने के लिए पुलिस ने लाठियां चलाईं, लेकिन ‘अहंकारी सरकार’ की लाठियां उन्हें रोक नहीं सकतीं.
नयी दिल्ली/नोएडा, एक अक्टूबर. हाथरस जाते समय राहुल गांधी के साथ हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ‘अहंकारी सरकार’ की लाठियां उन्हें नहीं रोक सकतीं तथा महिलाओं के लिए संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने यह आरोप लगाया कि उन्हें और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हाथरस जाने से रोकने के लिए पुलिस ने लाठियां चलाईं, लेकिन ‘अहंकारी सरकार’ की लाठियां उन्हें रोक नहीं सकतीं.
प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘एक घमंडी सत्ता मासूम बच्चियों के मृत शरीरों पर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रही है। अन्याय को रोकने के बजाए, खुद अन्याय कर रही है। महिलाओं के लिए एक सुरक्षित समाज और प्रदेश के लिए- जहां वो आज़ादी से जी सकें और आगे बढ़ सकें - हमारा संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने दावा किया, ‘‘हाथरस जाने से हमें रोका. राहुल जी के साथ हम सब पैदल निकले तो बारबार हमें रोका गया, बर्बर ढंग से लाठियां चलाईं। कई कार्यकर्ता घायल हैं। मगर हमारा इरादा पक्का है। एक अहंकारी सरकार की लाठियां हमें रोक नहीं सकतीं। काश, यही लाठियाँ, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती.’’
यह भी पढ़े | Hathras Case: महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश डीजीपी से हाथरस दुष्कर्म पीड़िता के अंतिम संस्कार पर मांगा जवाब.
इससे पहले उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में रोजाना बलात्कार की घटनाएं हुई हो रही हैं. महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी योगी आदित्यनाथ सरकार को लेनी पड़ेगी। जो भी अपराधी हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी होगी. प्रियंका ने दावा किया कि जब तक सरकार को झकझोरा और जगाया नहीं जाएगा तब तक वह महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ नहीं करने वाली है।
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि यह घटना (हाथरस सामूहिक बलात्कार) बहुत अन्यायपूर्ण थी और उसके बाद सरकार ने शव के अंतिम संस्कार में जो किया वह तो और भी बड़ा अपमान था.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 01, 2020 06:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

