देश की खबरें | महाराष्ट्र : रिश्तेदार की गोली से बाल-बाल बचा व्यक्ति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में उस समय एक व्यक्ति बाल-बाल बचा जब एक रिश्तेदार ने उसपर गोली चला दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 21 नवंबर महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में उस समय एक व्यक्ति बाल-बाल बचा जब एक रिश्तेदार ने उसपर गोली चला दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना नगांव इलाके में शुक्रवार की देर रात हुई।

यह भी पढ़े | ICAI CA November 2020 Exam: परीक्षा केंद्रों को धमकी भरे मेल भेजने वालों के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्रवाई.

पुलिस ने बताया कि आरोपी अशफाक सिद्दिकी को अबतक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

शांति नगर पुलिस के अधिकारी ने बताया, ‘‘ पीड़ित नौशाद सिद्दिकी और अशफाक सिद्दिकी रिश्तेदार हैं और नगांव इलाके में रहते हैं। नौशाद का एक लड़की से संबंध था, जो उनकी रिश्तेदार है। आरोपी ने इसको लेकर उसे समझाने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली: पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारियों को नगरोटा की घटना को लेकर विदेश मंत्रालय ने किया था तलब: 21 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया, ‘‘इससे परेशान अशफाक अपने एक दोस्त से रिवाल्वर मांगकर लाया और शुक्रवार देर रात करीब एक बजे नौशाद पर खिड़की से उस समय गोली चलाई, जब वह सो रहा था। हालांकि, नौशाद को कोई चोट नहीं आई।’’

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शुक्रवार रात को भारतीय दंड संहिता की धारा-307 के तहत मामला दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी