एजेंसी न्यूज

Maharashtra: ठाणे जिले में बार पर छापे के बाद 44 लोगों के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में मामला दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक बार पर छापे के बाद अश्लीलता फैलाने के आरोप में 44 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Maharashtra: ठाणे जिले में बार पर छापे के बाद 44 लोगों के खिलाफ अश्लीलता फैलाने के आरोप में मामला दर्ज

ठाणे, 20 मई : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक बार पर छापे के बाद अश्लीलता फैलाने के आरोप में 44 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त जानकारी के आधार पर शनिवार रात को विठ्ठलवाडी इलाके में स्थित एक बार पर छापा मारा और पाया कि लोग कथित रूप से अनुचित व्यवहार में लिप्त हैं. यह भी पढ़ें : भाजपा का मॉडल अरबपतियों को धन देना, कांग्रेस का मॉडल गरीबों के जेब में पैसा डालना है: राहुल

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बार संचालक और कर्मचारियों समेत 44 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2025 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).