देश की खबरें | महाराष्ट्र: ठाणे जिले में कोविड-19 के 746 नए मामले सामने आए, 11 और मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 746 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 2,27,101 हो गए।
ठाणे-पालघर, 28 नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 746 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 2,27,101 हो गए।
इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा कि इसी अवधि में 11 और मरीजों की मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 5,659 हो गई।
उन्होंने बताया कि जिले में संक्रमण से ठीक होने की दर 94.13 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 2.49 प्रतिशत है ।
अधिकारी ने बताया कि जिले में फिलहाल 7,661 मरीजों का उपचार चल रहा है।
जिले के कल्याण शहर में अब तक संक्रमण के 53,557, ठाणे शहर में 50,844, नवी मुंबई में 47,847 और मीरा भयंदर में 24,011 मामले सामने आए हैं।
ठाणे शहर में अब तक 1,225, कल्याण में 1,055, नवी मुंबई में 975 और मीरा भयंदर में 755 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
पालघर जिले में संक्रमण के अब तक कुल 42,573 मामले सामने आए हैं जिनमें से 1,154 मरीजों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2020 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

