एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र: कोविड-19 के 56 मरीजों का मिली अस्पताल से छुट्टी

डॉक्टरों समेत अस्पताल के कर्मियों ने उनके लिए तालियां बजायीं और उन्हें खुशी खुशी घर विदा किया।

महाराष्ट्र: कोविड-19 के 56 मरीजों का मिली अस्पताल से छुट्टी
जमात

ठाणे, दो मई महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मीरा भयंदर टाउनशिप में एक सरकारी अस्पताल से तीन वर्षीय एक बच्ची समेत कोविड-19 के 56 मरीजों को स्वस्थ हो जाने के बाद छुट्टी दी गयी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

डॉक्टरों समेत अस्पताल के कर्मियों ने उनके लिए तालियां बजायीं और उन्हें खुशी खुशी घर विदा किया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार इस टाउनशिप में कुल 161 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। उनमें से 41 को दो-तीन दिन पहले छुट्टी दी गयी थी। शनिवार को 56 अन्य को उनकी जांच रिपोर्ट में संक्रमण मिट जाने की पुष्टि हो जाने के बाद छुट्ट दी गयी।’’

प्रभारी अधिकारी डॉ. बी डी आरसुलकर ने बताया कि शनिवार को 56 मरीजों को छुट्टी दी गयी और उनमें सबसे कम उम्र की मरीज तीन साल की एक बच्ची थी तथा तीन व्यक्ति 70 साल से अधिक उम्र के हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ 60 अन्य का इलाज चल रहा है। टाउनशिप में तीन मरीजों की इस संक्रमण के चलते मौत हो गयी है। ’’

मीरा भयंकर के निगम आयुक्त चंद्रकांत डांगे ने कहा, ‘‘ प्रशासन टाउनशिप में पिछले 12 दिनों से पूर्ण लॉकडाउन लगे रहने के कारण इस वायरस को फैलने से रोक सका। केवल दवा की दुकानें खुली हैं और दवा आपूर्ति की जा रही है।’’

विधायाक गीता जैन ने कह कि राज्य में शायद यह पहली बार है कि कोविड-19 के इतने मरीजों को एक बाद में छुट्टी दी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 06:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).