देश की खबरें | महाराष्ट्र : ठाणे में कोविड-19 के 364 नए मामले, पांच और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 364 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,56,549 हो गयी है।

ठाणे, 11 फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 364 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,56,549 हो गयी है।

एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को पांच और संक्रमितों की मौत हो गई। इससे जिले में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,194 हो गयी है।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिले में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 2.41 प्रतिशत है।

अब तक 2,47,232 मरीज ठीक हो चुके हैं, यानी संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 96.37 प्रतिशत हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि जिले में वर्तमान में 3,123 मरीजों का उपचार चल रहा है।

इस बीच, पालघर जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि जिले में संक्रमितों की संख्या 45,400 को पार कर गयी है और मरने वालों की संख्या 1,199 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू