एजेंसी न्यूज

Maharashtra: ठाणे में कोविड-19 के 201 नये मामले, पांच और लोगों की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 201 नये मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,62,301 हो गई. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Maharashtra: ठाणे में कोविड-19 के 201 नये मामले, पांच और लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

ठाणे (महाराष्ट्र), 13 अक्टूबर : महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 201 नये मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,62,301 हो गई. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि ये नए मामले मंगलवार को सामने आए. पांच और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 11,440 हो गई है. जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.03 प्रतिशत है. यह भी पढ़ें : PNG-CNG Price Hike: आम आदमी पर महंगाई की मार, आज से सीएनजी-पीएनजी भी हुए महंगे

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोस के पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,37,250 हो गए और मृतक संख्या 3,278 है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2021 09:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).