देश की खबरें | महाराष्ट्र: नागपुर में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,727 नए मामले, 45 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नागपुर जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,727 नए मामले सामने आए और कोविड-19 से 45 और मरीजों की मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नागपुर, तीन सितंबर महाराष्ट्र के नागपुर जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,727 नए मामले सामने आए और कोविड-19 से 45 और मरीजों की मौत हो गई।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Sukhdev Dhaba of Murthal Hit By Coronavirus: मुरथल के मशहूर सुखदेव ढाबे के 65 कर्मचारी COVID-19 पॉजिटिव.

उन्होंने कहा कि नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 34,432 हो गई है।

उन्होंने कहा कि अब तक कोविड-19 के 1,177 मरीजों की मौत हो चुकी है जिनमें से 895 मरीज नागपुर के थे और बाकी जिले के बाहर ग्रामीण क्षेत्रों के थे।

यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली के होटल, रेस्तरां, क्लब में 9 सितंबर से परोसा जा सकेगा शराब: सूत्र.

अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार को कम से कम 1,226 मरीज ठीक हो गए।

जिले में अब तक कोविड-19 के 22,882 मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 10,373 मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\