देश की खबरें | महाराष्ट्र: ठाणे में कोविड-19 के 1,101 नए मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 1,101 नए मामले सामने आने के बाद कुल आंकड़ा 2,03,727 पहुंच गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 22 अक्टूबर महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 1,101 नए मामले सामने आने के बाद कुल आंकड़ा 2,03,727 पहुंच गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिले में कोविड-19 संक्रमण के कारण 16 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,145 हो गई।
यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: धान खरीद में अनियमितता पर योगी सरकार सख्त, 8 प्रभारियों समेत 10 पर एफआईआर.
फिलहाल जिले में 12,698 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 1,85,884 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।
ठाणे में कोविड-19 संक्रमण से ठीक होने की दर 91.24 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 2.53 प्रतिशत है।
उन्होंने बताया कि अब तक कल्याण में सर्वाधिक 48,568, ठाणे शहर में 44,565 और नवी मुंबई में 42,879 मामले सामने आए हैं।
पड़ोसी जिले पालघर के एक अधिकारी ने कहा कि जिले में अब तक कुल 39,597 मामले सामने आए हैं जिनमें से 861 मरीजों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2020 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

