देश की खबरें | महाराष्ट्र: शीतकालीन सत्र के दौरान नागपुर में 11,000 पुलिसकर्मी, 40 बम निरोधक दस्ते तैनात होंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र विधानसभा के सात दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के दौरान नागपुर में कम से कम 11,000 पुलिकर्मी, 40 बम निरोधक दस्ते और राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की 10 कंपनियां समेत अन्य सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नागपुर, पांच दिसंबर महाराष्ट्र विधानसभा के सात दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के दौरान नागपुर में कम से कम 11,000 पुलिकर्मी, 40 बम निरोधक दस्ते और राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की 10 कंपनियां समेत अन्य सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विधानसभा का 14 दिवसीय सत्र 20 दिसंबर को समाप्त होगा।
पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार और संयुक्त आयुक्त अस्वती दोरजे ने सोमवार को सुरक्षा इंतजाम की तैयारियों के लिए पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
पुलिस प्रमुख ने कहा कि अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए सशस्त्र पुलिसकर्मियों को विधान भवन के आसपास रणनीतिक रूप से तैनात किया जाएगा।
अधिकारी ने बताया कि विधानसभा की सुरक्षा और पूरे शहर में संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए 11,000 पुलिसकर्मी, एसआरपीएफ की 10 कंपनियां, 1,000 होम गार्ड, आतंकवाद विरोधी इकाई ‘फोर्स वन’ और 40 बम निरोधक दस्ते तैनात किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 32 संगठनों को मोर्चा निकालने की अनुमति दी गई है और आने वाले दिनों में यह संख्या बढ़कर 100 से अधिक हो सकती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2023 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

