देश की खबरें | राजग को अजित पवार के समर्थन से महा विकास आघाड़ी और कमजोर होगा: अठावले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बृहस्पतिवार को यहां उपमुख्यमंत्री अजित पवार से उनके आवास पर मुलाकात की और दावा किया कि उनके समर्थन से जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) मजबूत होगा वहीं विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) ‘और कमजोर’ होगा।

मुंबई, छह जुलाई केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने बृहस्पतिवार को यहां उपमुख्यमंत्री अजित पवार से उनके आवास पर मुलाकात की और दावा किया कि उनके समर्थन से जहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) मजबूत होगा वहीं विपक्षी महा विकास आघाड़ी (एमवीए) ‘और कमजोर’ होगा।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख अठावले ने कहा कि पवार के राज्य का उपमुख्यमंत्री बनने के बाद यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। अठावले केंद्र सरकार में सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्यमंत्री हैं और महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में गत रविवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली, वहीं पार्टी के आठ अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

उपमुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद अठावले ने पत्रकारों से कहा, ‘‘राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को अजित पवार के समर्थन से महाराष्ट्र विधानसभा में (सत्ता पक्ष का) संख्या बल 200 से अधिक हो गया है। उनके समर्थन से एमवीए और कमजोर होगा।’’

एमवीए में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), शरद पवार नीत राकांपा गुट और कांग्रेस शामिल हैं।

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के एक धड़े के पिछले साल जून में विद्रोह करने के बाद ठाकरे नीत एमवीए सरकार गिर गई थी। विद्रोह के कारण शिवसेना भी विभाजित हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी