देश की खबरें | महा विकास अघाडी को 175 से अधिक विधायकों का समर्थन प्राप्त है : राकांपा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विभिन्न मुद्दों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ‘‘चुप्पी’’ को लेकर भाजपा की ओर से सवाल उठाए जाने एवं राज्य सरकार से स्थिति रिपोर्ट तलब करने के लिए भगवा दल द्वारा राज्यपाल से अनुरोध किए जाने के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री सही समय पर बोलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि राज्य की महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार को 175 से अधिक विधायकों का समर्थन प्राप्त है।
मुंबई, 24 मार्च विभिन्न मुद्दों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ‘‘चुप्पी’’ को लेकर भाजपा की ओर से सवाल उठाए जाने एवं राज्य सरकार से स्थिति रिपोर्ट तलब करने के लिए भगवा दल द्वारा राज्यपाल से अनुरोध किए जाने के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री सही समय पर बोलेंगे। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि राज्य की महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार को 175 से अधिक विधायकों का समर्थन प्राप्त है।
उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर भाजपा द्वारा शिवसेना नीत सरकार पर लगाए गए आरोपों को भी ‘‘आधारहीन’’ करार दिया।
राज्य सरकार में अल्पसंख्यक विकास मंत्री मलिक ने कहा कि भाजपा को समझना चाहिए कि राष्ट्रपति शासन ‘‘ऐसे ही नहीं लगाया’’ जा सकता।
मलिक ने कहा कि शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस को मिलाकर बने महा विकास अघाडी को 288 सदस्यीय विधानसभा में 175 से अधिक विधायकों का समर्थन हासिल है।
उनकी यह प्रतिक्रिया राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भाजपा प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के बाद आई है।
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से अनुरोध किया है कि वह राज्य सरकार से मौजूदा स्थिति पर रिपोर्ट तलब करें और इसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेजें।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विभिन्न मुद्दों पर ठाकरे की कथित चुप्पी को लेकर सवाल उठाया था।
मलिक ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री सही समय पर बोलेंगे। उन्हें हर मुद्दे पर बोलने की जरूरत नहीं है...वह उचित समय पर बोलेंगे। भाजपा के आरोप आधारहीन हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2021 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

