खेल की खबरें | मैग्वायर ने कहा, अपहरण के डर से भिड़े थे पुलिसकर्मियों से
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मैग्वायर पर पुलिस अधिकारियों के साथ हाथापायी करने और रिश्वत देने का प्रयास करने के आरोप लगे हुए हैं।
मैग्वायर पर पुलिस अधिकारियों के साथ हाथापायी करने और रिश्वत देने का प्रयास करने के आरोप लगे हुए हैं।
यूनान की एक अदालत ने मैग्वायर को दोषी ठहराकर उन्हें 21 महीने की निलंबित सजा सुनायी थी लेकिन अदालत बाद में इस मामले पर फिर से सुनवाई करने को तैयार हो गयी।
यह भी पढ़े | Rohit Sharma Wishes Virat Kohli: रोहित शर्मा ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को नई इनिंग के लिए दी बधाई.
माइकोनोस आइलैंड में घटी इस घटना के बाद मैग्वायर ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया है।
उन्होंने बीबीसी से कहा कि वे एक कार में सफर कर रहे थे तभी सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी आये और उन्होंने उन्हें और उनके दोस्त को बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया था।
यह भी पढ़े | ENG (W) vs WI (W) 2020: इंग्लैंड दौरे के लिए वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम घोषित.
मैग्वायर ने कहा, ‘‘मुझे शुरू में लगा कि हमारा अपहरण किया जा रहा है। उन्होंने हमें पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने मेरे पांवों पर चोट पहुंचायी। वे कह रहे थे कि मेरा करियर अब खत्म हो चुका है। अब तुम आगे कभी फुटबॉल नहीं खेल पाओगे। ’’
उन्होंने कहा, ‘‘तब मुझे लगा कि इनके पुलिसकर्मी होने की संभावना नहीं है और इसलिए मैंने भागने की कोशिश की। मैं डरा हुआ था कि मुझे लगा कि अब मेरी जान चली जाएगी।’’
मैग्वायर ने इसका खंडन किया कि उन्होंने पुलिस को रिश्वत देने का प्रयास किया था।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)