Earthquake in Philippine: फिलीपीन में 7.3 तीव्रता के भूकंप के झटके, इमारतों को नुकसान पहुंचा
अधिकारियों ने बताया कि अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. फिलीपीन के ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान ने बताया कि भूकंप का केंद्र अब्रा प्रांत में किसी पर्वतीय इलाके में जमीन से 25 किलोमीटर की गहराई में स्थित था और भूकंप के बाद भी कई झटके महसूस किए गए.

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के तीव्र झटकों के कारण इमारतों और मकानों की दीवारों में दरारें आ गयीं. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता 7.0 बतायी है, जबकि इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे होने का दावा किया है. यह भी पढ़ें : सीपीईसी को लेकर भारत का रुख इसकी ‘असुरक्षा’ की भावना को दर्शाता है: पाकिस्तान
गौरतलब है कि फिलीपीन भूकंप के लिहाज से संवदेनशील क्षेत्र है. देश में 1990 में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में करीब 2,000 लोग मोर गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2022 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).