Dilshan Madushanaka Injury: श्रीलंका को लगा झटका, चोटिल गेंदबाजों की सूची में जुड़े तेज गेंदबाज दिलशान मदुशनाका
सह मेजबान श्रीलंका की एशिया कप की तैयारियों को एक और झटका लगा जब उसके तेज गेंदबाज दिलशान मदुशनाका सोमवार को टीम के चोटिल गेंदबाजों की सूची में जुड़ गये जिसमें लाहिरू कुमारा, दुष्मंता चामीरा और वानिंदु हसारंगा शामिल हैं.
कोलंबो, 28 अगस्त सह मेजबान श्रीलंका की एशिया कप की तैयारियों को एक और झटका लगा जब उसके तेज गेंदबाज दिलशान मदुशनाका सोमवार को टीम के चोटिल गेंदबाजों की सूची में जुड़ गये जिसमें लाहिरू कुमारा, दुष्मंता चामीरा और वानिंदु हसारंगा शामिल हैं. श्रीलंका क्रिकेट की चिकित्सा समिति के चेयरमैन अर्जुन डि सिल्वा ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ को बताया कि मदुशनाका शुक्रवार को अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गये और हो सकता है वह विश्व कप से पहले फिटनेस हासिल नहीं कर पायें. यह भी पढ़ें: 40 के हुए लसिथ मलिंगा, फैंस ने श्रीलंकाई दिग्गज को दी शुभकामनाएं, देखें Tweets
रिपोर्ट के अनुसार चामीरा भी चोटिल होने के कारण एशिया कप में नहीं खेल पायेंगे और विश्व कप के शुरुआती हिस्से में भी उनका खेलना संदिग्ध लगता है. लेग स्पिनर हसारंगा भी जांघ की चोट से उबर रहे हैं और इस खबर के अनुसार उनका भी एशिया कप के कुछ हिस्से में नहीं खेलने की संभावना है.
कुमारा, चामीरा और मदुशनाका की तिकड़ी जून और जुलाई में टीम की विश्व कप क्वालीफायर सफलता में अहम रही थी.
इनकी अनुपस्थिति में श्रीलंका को कासुन रजीता, प्रमोद मदुशान और माथिशा पाथिराना पर निर्भर रहना पड़ सकता है जबकि हसारंगा की जगह लेने के लिए उनके पास दुनिथ वेलालागे और दुशान हेमंता के विकल्प मौजूद हैं. श्रीलंका एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत गुरूवार को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2023 07:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

