देश की खबरें | मदरसे के छात्र के साथ दुष्कर्म
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके की मस्जिद के एक मदरसे में रहने और पढ़ने वाले 13 वर्षीय लड़के के साथ शिक्षक ने रविवार रात अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।
गाजियाबाद, 30 जनवरी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके की मस्जिद के एक मदरसे में रहने और पढ़ने वाले 13 वर्षीय लड़के के साथ शिक्षक ने रविवार रात अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी ।
सहायक पुलिस आयुक्त (लोनी) रजनीश उपाध्याय ने कहा कि पांच महीने पहले आरोपी नाबालिग लड़का इस्लामी शिक्षा के लिए मदरसे में दाखिल किया गया था।
नाबालिग लड़के का आरोप है कि मदरसे के शिक्षक हाफिज मामून ने उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया है। सोमवार की सुबह वह मदरसे से बाहर आया, किसी अजनबी का मोबाइल फोन लेकर उसने अपने पिता को आपबीती सुनाई।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम को लड़के के पिता ने लोनी पहुंचकर हाफिज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी और उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।
एसीपी उपाध्याय ने कहा कि शिकायत दर्ज करने के बाद फरार चल रहे हाफिज को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें भेजी गई है ।
सं जफर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)