खेल की खबरें | आवेश के पांच विकेट से मप्र का पलड़ा विदर्भ पर भारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय तेज गेंदबाज आवेश खान ने पांच विकेट लेकर रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी मैच में विदर्भ के खिलाफ मध्यप्रदेश को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया ।
इंदौर, चार जनवरी भारतीय तेज गेंदबाज आवेश खान ने पांच विकेट लेकर रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी मैच में विदर्भ के खिलाफ मध्यप्रदेश को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया ।
आवेश ने 19 ओवर में 32 रन देकर पांच विकेट लिये जिससे विदर्भ के सात विकेट 145 रन पर गिर गए । वह अभी भी मध्यप्रदेश के पहली पारी के 309 रन से 164 रन पीछे है ।
मध्यप्रदेश ने कल के स्कोर छह विकेट पर 234 रन से आगे खेलते हुए कल के स्कोर में 75 रन और जोड़े ।
आवेश ने मध्यप्रदेश को शानदार शुरूआत दिलाकर विदर्भ के कप्तान फैज फजल (8) को पवेलियन भेजा जब स्कोरबोर्ड पर 13 रन ही टंगे थे । इसके बाद उन्होंने अथर्व तायडे (दो) और गणेश सतीश (0) को दो ओवर के भीतर आउट किया । विदर्भ का स्कोर 12 ओवर के बाद तीन विकेट पर 19 रन था ।
आवेश ने अक्षय वाडकर को खाता खोलने का मौका भी नहीं दिया और मोहित काले (18) को भी सस्ते में आउट किया । विदर्भ की आधी टीम 53 रन के स्कोर पर पवेलियन में थी ।
दूसरे छोर से संजय रघुनाथ (53) ने छठे विकेट के लिये आदित्य सरवटे (40) के साथ 60 रन जोड़े । आवेश ने 31 गेंद में 28 रन की पारी खेली ।
वलसाड में एक अन्य मैच में पंजाब ने गुजरात के 97 रन के जवाब में 286 रन बनाये । निहाल वढेरा ने 123 रन की पारी खेली । वहीं सूरत में जम्मू कश्मीर के पहली पारी के 161 रन के जवाब में रेलवे की टीम 427 रन पर आउट हो गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2023 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

